[aioseo_breadcrumbs]

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक संपन्न, राजीव सिंघल जिला अध्यक्ष व रविकांत अग्रवाल महानगर अध्यक्ष मनोनीत

Share This Article

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की जिला कोऑर्डिनेशन बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा जिले और महानगर की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

बैठक में राजीव सिंघल को जिला अध्यक्ष और रविकांत अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा अल्का गुप्ता (महिला जिला अध्यक्ष), शोभित गुप्ता (युवा जिला अध्यक्ष), अग्रिम सिंघल (महानगर युवा अध्यक्ष), गोपाल कंसल (जिला महामंत्री), गौरव मित्तल (महानगर महामंत्री) सहित कई अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय मंत्री सचिन अग्रवाल के निर्देशन तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस. हलवासिया एवं प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी की संस्तुति का उल्लेख किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और वैश्य समाज के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

संगठन पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक वैश्य समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने का आह्वान भी किया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This