[aioseo_breadcrumbs]

बाबा बर्फानी सेवा संघ के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में उमड़ रही शिवभक्तों की भीड़, सिटी मजिस्ट्रेट व एएसपी ने किया निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर। स्थानीय नुमाईश मैदान के मुख्य द्वार के बाहर श्री बाबा बर्फानी सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में छठे दिन भी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन लगातार जारी रहा। शिक्षक कॉलोनी एवं जाट कॉलोनी के निवासियों द्वारा 31 जुलाई से संचालित इस सेवा शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, चिकित्सा, पेयजल और विश्राम सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बुधवार देर रात सिटी मजिस्ट्रेट पंकज सिंह राठौर तथा एएसपी/सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा ने शिविर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिवभक्तों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बाबा बर्फानी सेवा संघ द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। इस दौरान शिविर के मुख्य सेवादार सुबोध तोमर सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ट्रस्ट के प्रवक्ता मुकेश शर्मा, अध्यक्ष पवन कुमार, सचिव नीरज चौधरी एवं कोषाध्यक्ष सुआयु तोमर ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी शिवभक्तों के लिए चौबीसों घंटे चाय-नाश्ता, गर्म भोजन, शुद्ध पेयजल, स्नान की व्यवस्था, स्वास्थ्य परामर्श, प्राथमिक उपचार तथा निःशुल्क दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्य सेवादार सुबोध तोमर ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने भोजन, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सेवा कार्यों की प्रशंसा की और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।

शिविर के संचालन में संरक्षक प्रवीण शर्मा, डालचंद शर्मा, धर्मपाल सिंह मलिक, अमरपाल सिंह तोमर, अशोक कुमार, पीडी गौतम, काशीराम सैनी, तिलक राम, रूपलाल, रामकिशन, रामपाल चौधरी, कृपाल सिंह, वेद प्रकाश बालियान, रणधीर सिंह, ओम सिंह, ओमपाल सिंह बालियान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर जुटे हुए हैं।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This