उत्तर प्रदेशदेश

भारत के पड़ोसी देश में ‘बुर्का’बंदी! मदरसों पर भी प्रतिबंध की तैयारी

भारत के पड़ोसी देश में 'बुर्का'बंदी! मदरसों पर भी प्रतिबंध की तैयारी

फ्रांस और स्विट्जरलैंड के बाद अब भारत के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध की तैयारी हो रही है। इसके साथ ही एक हजार से ज्यादा इस्लामिक स्कूलों और मदरसों को भी बंद करने की तैयारी हो रही है। महिंद्रा राजपक्षे सरकार के मंत्री द्वारा ऐलान किया गया है कि श्रीलंका जल्द ही बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कम से कम एक हजार इस्लामी स्कूलों को भी बंद किया जाएगा। श्रीलंका में 2019 में बड़े पैमाने पर होटलों और चर्चों पर हमला बोलकर आतंकियों ने 250 लोगों को मार डाला था। इस घटना के बाद राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने देश में कट्टपंथ को जड़ से खत्म करने का वादा किया था।स्विट्जरलैंड में जनमत संग्रह के जरिये 51 प्रतिशत लोगों ने बुर्का और नकाब पर बैन का समर्थन किया। जल्द ही स्विस सरकार बुर्का और नकाब पर बैन लगाने का ऐलान कर सकती है। स्विट्जलैंड के 26 में से 15 प्रांतों में पहले से ही ऐसे प्रतिबंध लागू हैं। इस प्रस्ताव के एक मतदान के दौरान मंजूर होने के बाद रेस्त्रां, खेल के मैदानों, सार्वजनिक परिवहन साधनों या सड़कों पर चलते समय चेहरा ढंकने पर पाबंदी लग जाएगी।फ्रांस में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर 2011 में बैन लगाया गया था। मुस्लिम महिलाओं के बुर्के पहनने पर प्रतिबंध लगावे वाला फ्रांस पहला यूरोपीय देश है। फ्रांस में बुर्का पहनने पर जुर्माना भी लगाया गया है। फ्रांस में करीब 50 लाख मुस्लिम रहते हैं जो कि यहां कि जनसंख्या का करीब 10 प्रतिशत है। यह किसी भी यूरोपीय देशों में मुसलमान की सबसे बड़ी संख्या है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!