मुजफ्फरनगर | 4 अगस्त 2026
श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सेवा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा शिव चौक स्थित भगवान शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि तथा कांवड़ यात्रा के सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न होने की प्रार्थना की।

इसके बाद एसएसपी ने फीता काटकर कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए निःशुल्क दवा वितरण, प्राथमिक उपचार, पेयजल, भोजन, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर शिविर संचालकों ने एसएसपी का स्वागत एवं सम्मान भी किया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शिविर संचालकों से सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ पेयजल, भोजन, प्राथमिक उपचार सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी भी कांवड़िए को यात्रा के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








