[aioseo_breadcrumbs]

लखनऊ में सपा का विधानसभा घेराव, विधायक पंकज मलिक ने जनहित के मुद्दों के साथ मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में उठाई आवाज

Share This Article

लखनऊ | 4 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी शामिल हुए। उन्होंने हाथ में तख्ती लेकर महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों की समस्याएं, कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा तथा मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के समर्थन में अपनी बात रखी

विधायक पंकज मलिक ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रही है। उनका आरोप था कि सरकार इन मूल समस्याओं के समाधान के बजाय जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े हर मुद्दे को विधानसभा के भीतर और बाहर मजबूती से उठाती रहेगी।

उन्होंने प्रभु श्रीराम के नाम पर एकत्रित धन के उपयोग को लेकर भी सरकार से पारदर्शिता की मांग की और कहा कि इस विषय पर जनता के सवालों का स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान सपा विधायकों ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के समर्थन में भी आवाज बुलंद की। पंकज मलिक ने कहा कि यह विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों के भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र है। उन्होंने सरकार से छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा शिक्षा संस्थानों को राजनीतिक विवादों से दूर रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी जारी रखेगी।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This