[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: चेहल्लुम को लेकर डीएम-एसएसपी अलर्ट, जुलूस मार्ग व काली नदी का किया निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर में चेहल्लुम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शहर काजी व शिया समाज के प्रतिनिधियों के साथ जुलूस मार्ग एवं काली नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया।

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को जुलूस के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, निर्धारित रूट और समय का पालन सुनिश्चित कराने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश दिए। वहीं डीएम ने नगर पालिका को जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बारिश की संभावना को देखते हुए काली नदी के जलस्तर की निगरानी के साथ नाव, लाइफ जैकेट, रस्सियां और अन्य राहत-बचाव उपकरण उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने शहर काजी एवं समाज के लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में चेहल्लुम मनाने, प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This