[aioseo_breadcrumbs]

ओवर स्पीडिंग पर मुजफ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, 14 वाहनों के चालान

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 4 अगस्त – कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस ने ओवर स्पीडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में थाना नई मंडी क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान तेज रफ्तार से चल रहे 14 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 8 रोडवेज बसें भी शामिल हैं।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी यातायात राधा रमण तथा यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और आमजन व कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यातायात पुलिस की अपील:

यातायात नियमों का पालन करें।

शराब पीकर वाहन न चलाएं।

वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाएं।

दोपहिया वाहन पर हेलमेट अवश्य पहनें।

तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलाएं।

धैर्य और सतर्कता के साथ वाहन चलाएं।

मुजफ्फरनगर पुलिस का संदेश:
“आपकी थोड़ी-सी सावधानी किसी की जान बचा सकती है। सुरक्षित रहें, यातायात नियमों का पालन करें और कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करें।”

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप वर्मा

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This