मुजफ्फरनगर, 4 अगस्त – श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने थाना मीरापुर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे, सीओ जानसठ ऋषिका सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम और एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, कांवड़ियों की सुरक्षित एवं निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को शासन के सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने, कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप वर्मा








