मुजफ्फरनगर, 4 अगस्त – थाना रतनपुरी पुलिस ने नकली बीड़ी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली बीड़ी और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत आरोपी रितेश पुत्र जिले सिंह, निवासी ग्राम सठेड़ी, थाना रतनपुरी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी टार्जन बीड़ी, टेलीफोन बीड़ी और 502 पताका बीड़ी जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के नाम और ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर नकली बीड़ी तैयार कर बाजार में बेच रहा था। इस मामले में कॉपीराइट एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
बरामदगी में शामिल:
6 जूट के बोरे, जिनमें बड़ी संख्या में पैक की गई नकली बीड़ी।
1 बोरा पताका 502 बीड़ी के लूज बंडल।
1 बोरा तैयार माल (106 पुड़िया)।
1 बोरा टार्जन व पताका 502 बीड़ी के पंच लेबल और पैकेजिंग सामग्री।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप वर्मा








