मुजफ्फरनगर – जनपद के राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अजय बालियान का स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन होने पर जिला खेल कार्यालय, मुजफ्फरनगर द्वारा सम्मान एवं बधाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अजय बालियान को पौधा, स्पोर्ट्स किट एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अजय बालियान, जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत चालक सुनील कुमार के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।
कार्यक्रम में प्रभारी क्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








