मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कांवड़ यात्रा मार्गों का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए है ।



हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप वर्मा
MD & Editor in Chief








