मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान लाखों शिवभक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित, सुगम एवं दुर्घटनामुक्त आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, आपदा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
मुजफ्फरनगर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पुलिस की प्राथमिकता है कि प्रत्येक शिवभक्त श्रद्धालु अपनी धार्मिक यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और मंगलमय वातावरण में पूर्ण कर सके।
पुलिस ने सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जारी “Do’s & Don’ts” का अनिवार्य रूप से पालन करें। यात्रा के दौरान बरती गई छोटी-छोटी सावधानियां न केवल स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं, बल्कि अन्य श्रद्धालुओं की यात्रा को भी सुगम और सुरक्षित बनाती हैं।
मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा, सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक जागरूकता वीडियो भी जारी किया गया है। पुलिस ने अपील की है कि श्रद्धालु वीडियो को स्वयं देखें, अपने साथियों के साथ साझा करें और यात्रा के दौरान बताए गए सभी सुरक्षा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।
मुजफ्फरनगर पुलिस की अपील—
“सावधानी अपनाएं, नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और भोले बाबा की पावन यात्रा को सुखद, शांतिपूर्ण एवं अविस्मरणीय बनाएं।”
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप







