मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा जारी आदेशों और निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना।

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों को विशेष गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








