[aioseo_breadcrumbs]

गुरु पूर्णिमा पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

Share This Article

मुजफ्फरनगर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को शिव मंदिर, फ्रेंड्स कॉलोनी से भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण एवं कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच नगर के विभिन्न मार्गों से यात्रा निकाली, जो कथा स्थल भागवत भवन पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीमद्भागवत की विधिवत स्थापना कर कथा एवं यज्ञ का शुभारंभ कराया गया।

इस अवसर पर शुभांशु त्रिपाठी, हितेश त्रिपाठी, रामकुमार गर्ग, प्रवेश त्यागी, बाबूराम धीमान एवं प्रशांत चौहान सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता की कामना करते हुए धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर बल दिया।

 

आयोजन समिति भागवत परिवार के अनुसार श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन 22 जुलाई से 28 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक किया जाएगा। कथा का वाचन आचार्य सीताराम त्रिपाठी जी महाराज (चित्रकूट वाले) के श्रीमुख से होगा। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप वर्मा

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This