मुजफ्फरनगर की थाना भोपा पुलिस ने एटीएम मशीन में अवरोध उत्पन्न कर बैंक और खाताधारकों से धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹40,000 नकद, विभिन्न बैंकों के 30 एटीएम कार्ड और एक हुंडई वेन्यू कार बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने एटीएम मशीन में नकदी फंसाकर बैंक से दोबारा रिफंड लेने की ठगी का तरीका कबूल किया। पुलिस ने आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप वर्मा








