[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: बच्चों के कैंसर और रक्त रोगों के इलाज के लिए विशेष ओपीडी शुरू

Share This Article

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने पंवार नर्सिंग होम, मुजफ्फरनगर के सहयोग से बच्चों के कैंसर, रक्त संबंधी बीमारियों और बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) की विशेष ओपीडी सेवाएं शुरू की हैं।

 

मैक्स हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर डॉ. सत्येन्द्र कटेवा अब प्रत्येक माह तीसरे मंगलवार को दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक पंवार नर्सिंग होम में मरीजों को परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं देंगे।

 

डॉ. कटेवा ने बताया कि बच्चों में कैंसर की समय पर पहचान और उपचार से 70–80% मामलों में पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि इम्यूनोथेरेपी, CAR-T सेल थेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक तकनीकों से उपचार के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।

 

नई ओपीडी में ब्लड कैंसर, ल्यूकेमिया, लिंफोमा, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, एप्लास्टिक एनीमिया सहित बच्चों के सभी प्रकार के कैंसर और रक्त रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध होगा। इससे मुजफ्फरनगर और आसपास के मरीजों को शुरुआती जांच और फॉलो-अप के लिए बार-बार दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This