आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनज़र नगर पालिका परिषद परिसर में अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों व सभी सफाई नायकों ने भाग लिया।
बैठक में कांवड़ मार्गों की साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं की समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और समन्वित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








