मुजफ्फरनगर के जिला शैक्षणिक संग्रहालय में उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ एवं जिला शैक्षणिक संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में 7 दिवसीय लोक चित्रकला कार्यशाला “सृजन” का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला 20 से 26 जुलाई तक चलेगी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
डीआईओएस हरिकेश यादव ने कहा कि कला तनाव दूर करने के साथ व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम है। संग्रहालय प्रभारी ममता रानी ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय लोक कला और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान जिला पुस्तकालय प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. राजीव कुमार सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रसिद्ध कलाकार प्रवीण कुमार सैनी कार्यशाला में बच्चों को विभिन्न लोक चित्रकलाओं का प्रशिक्षण देंगे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप वर्मा
MD & Editor in Chief








