[aioseo_breadcrumbs]

कांवड़ यात्रा-2026: उत्तराखंड बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था परखी, एसपी सिटी ने दिए सख्त निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी अमृत जैन ने थाना पुरकाजी क्षेत्र में उत्तराखंड–मुजफ्फरनगर बॉर्डर स्थित भूराहेड़ी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और चेकिंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बॉर्डर पर सघन चेकिंग की जाए, संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा उत्तराखंड पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जाए। साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी, यातायात का सुचारु संचालन और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित व दुर्घटनामुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This