उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने मेरठ मंडल में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद मंडल तथा उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

मुख्य सचिव ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्वच्छता, सुरक्षा, ट्रैफिक, चिकित्सा, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, मोबाइल टॉयलेट, रूट डायवर्जन और सभी विभागों के बेहतर समन्वय के निर्देश दिए।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने सोशल मीडिया पर अफवाहों और फेक न्यूज़ पर तत्काल कार्रवाई, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी मेरठ भानु भास्कर, डीआईजी सहारनपुर, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा शिव चौक पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की, कांवड़ डिजिटल गैलरी का निरीक्षण किया तथा शिव चौक पर मौजूद कांवड़ियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप वर्मा
MD & Editor in Chief








