मुजफ्फरनगर: गंग नहर में कूदी महिला की बची जान
थाना भोपा क्षेत्र में गंग नहर पुल से कूदी एक महिला को मुजफ्फरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सकुशल बचा लिया गया। सूचना मिलते ही आरक्षी मनीष कुमार और स्थानीय गोताखोर राजीव वाल्मीकि ने तेज बहाव वाली नहर में छलांग लगाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
महिला की जान बचाने में दिखाए गए साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा ने आरक्षी मनीष कुमार एवं गोताखोर राजीव वाल्मीकि को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









