[aioseo_breadcrumbs]

महाशिवरात्रि पर ‘गोदान’ के विशेष शो से दिया गौ सेवा का संदेश — ग्रांड प्लाजा मॉल में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप व वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने बताई सनातन संस्कृति में गाय की महत्ता

Share This Article

मुजफ्फरनगर – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक पहल के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज के लोगों को गऊ माता की सेवा, संवर्धन और संरक्षण करने के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से फिल्म गोदान का विशेष शो आयोजित कराया। यह विशेष शो भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल के सिनेमा घर में संपन्न हुआ। यहां मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और प्रदेश सरकार में मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर गऊ दान कर सभी को गौ सेवा के लिए जागरुक किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग एवं शहरवासी उपस्थित रहे। महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर आयोजित इस विशेष शो का उद्देश्य सनातन संस्कृति में गौ माता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा गौ सेवा के प्रति समाज को जागरूक करना रहा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। हमारी संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक दायित्व भी है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गोदान फिल्म शो के माध्यम से हम समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि गौ संरक्षण और गौ सेवा हम सभी की जिम्मेदारी है। यह फिल्मकृकृषि आधारित अर्थव्यवस्था में गौमाता के अतुलनीय महत्व को प्रस्तुत करते हुए हमें गौ सेवा और संवर्धन का मार्ग दिखाती है।

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय को समृद्धि, करुणा और सेवा का प्रतीक माना गया है। गौ सेवा से समाज में संवेदनशीलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को भी यह संदेश देना होगा कि गौ माता के प्रति सम्मान और संरक्षण हमारी परंपरा की आत्मा है, इस शो का यही विशेष उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि फिल्म गोदान की यह कहानी एक आधुनिक वैज्ञानिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शुरू में पश्चिमी विज्ञान और आधुनिक जीवनशैली में विश्वास रखता है। लेकिन उसके जीवन में बदलाव तब आता है जब वह एक गाय सुरभि से जुड़ता है। धीरे-धीरे उसकी सोच बदलती है और उसे गाय के प्रति सम्मान, पंचगव्य के पारंपरिक उपयोग और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की गहरी समझ होती है। यह कहानी गौ संरक्षण और परंपरा के वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक महत्व पर आधारित है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने फिल्म के माध्यम से गौ सेवा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व को समझने का संकल्प भी लिया और इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुधीर खटीक, संजय गर्ग, पवन अरोरा, जगदीश पांचाल, सचिन सिंघल, कृष्णगोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, विकल्प जैन, रजत धीमान, विजय कुमार चिंटू, योगेश मित्तल, राधे वर्मा, सुनीता अंबेडकर, प्रमोद अंबेडकर, ललित कुमार, शोभित गुप्ता, डीके जैन सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This