मुजफ्फरनगर – महाशिवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के हृदयस्थली शिव चौक सहित प्रमुख शिव मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

इंटेलिजेंस टीम ने बताया कि महाशिवरात्रि के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
LIU इंस्पेक्टर आकाश सक्सेना व शहर कोतवाल बबलू कुमार ने डॉग स्क्वायड टीम सीएफएल टीम व इंटेलिजेंस टीम के साथ मिलकर शिव चौक गोल मार्किट भगतसिंह रोड एसडी मार्किट सहित अन्य कई भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।।








