[aioseo_breadcrumbs]

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निरीक्षण

Share This Article

अमरदीप वर्मा

मुजफ्फरनगर, 15 फरवरी 2026 —

 

जनपद मुजफ्फरनगर में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य मेलों का औचक निरीक्षण किया गया। इन स्वास्थ्य मेलों का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आमजन को एक ही स्थान पर निःशुल्क, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श, पैथोलॉजी जांच, टीकाकरण व्यवस्था, दवा वितरण काउंटर तथा आयुष्मान भारत योजना से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

 

डॉ. तेवतिया ने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज की समुचित जांच कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने विशेष रूप से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, टीबी तथा अन्य गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग पर बल दिया। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लाभार्थियों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया तथा साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड संधारण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों की जानकारी देकर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This