दिनांक 15.02.2026 को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत शिव चौक मंदिर पहुँचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए बैरिकेडिंग, प्रवेश/निकास मार्ग, ड्यूटी प्वाइंट तथा भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। अधिनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनके द्वारा स्वयं मौके पर खड़े होकर यातायात का संचालन कराया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बबलू कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*








