[aioseo_breadcrumbs]

*आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन*

Share This Article

 

 

मुजफ्फरनगर – विद्यालय में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीबीएसई की गाइडलाइन पर आयोजित इस कार्यशाला में अनुभवी विषय विशेषज्ञ मुकुल तायल जी प्रधानाचार्य (निर्मल आश्रम दीपमाला पघरानी पब्लिक स्कूल देहरादून) एवं भारती तिवारी जी प्रधानाचार्या एस डी पब्लिक स्कूल मुज़फ्फरनगर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं जैसे भूकंप, आग, बाढ़ आदि की सुरक्षा उपायों, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली तथा विद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन योजना के प्रति जागरूक करना एवम प्रशिक्षण देना था, ताकि वे आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय ले सकें और विद्यार्थियों का सुरक्षित मार्गदर्शन कर सकें। विशेषज्ञों ने आपदा के समय सुरक्षा उपाय, सुरक्षित निकासी योजना, प्राथमिक उपचार तथा विद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन योजना की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र संवादात्मक रहा, जिसमें शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किया और आपदा से संबंधित विभिन्न परिस्थितियों पर प्रश्न पूछे। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को विद्यालय एवं विद्यार्थियों कि सुरक्षा सुनिचित करने हेतु आवश्यक दक्षताओ सशक्त किया गया ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिका आर्य ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम को समय की आवश्यकता बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने कि प्रतिबधता व्यक्त की । कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

 

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This