
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 24.06.2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा पुलिस बल के साथ थाना भोपाक्षेत्र में नहर पुल पर बने चैक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर संदिग्ध वाहनों, तेज रफ्तार बाइकों, दोपहिया वाहनों पर 3 सवारी, बिना हेलमेट तथा शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले व्यक्तियों की सघनता से चेकिंग की गई तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही द्वारा डियूटी पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। चैकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा डा.रविशंकर, प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा ओमप्रकाश सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की गहनता से चैकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*









