[aioseo_breadcrumbs]

*थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर द्वारा पॉलिसी पर लोन कराने के नाम पर साइबर फ्रॉड की गई शत प्रतिशत धनराशी 8,95,312/-रु.को पीड़ित के बैंक खाते में कराया गया वापस*

Share This Article

अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फ्रनगर के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध एवं थाना प्रभारी साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 28.05.2025 को थाना साइबर क्राइम द्वारा आवेदक के साथ पॉलिसी पर लोन कराने के नाम पर साइबर फ्रॉड की गयी शतप्रतिशत धनराशी 8,95,312/-रुपये को पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 13.01.2025 को वादी श्री शैलेन्द्र पुत्र भोपाल सिंह निवासी सिविल लाईन, थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात एजेंट के द्वारा उनसे फोन पर पॉलिसी लेने तथा पॉलिसी पर लोन कराने के लिए संपर्क किया गया। एजेंट के झांसे में आकर पीडित द्वारा विभिन्न कम्पनियों की पॉलिसी ले ली गयी, ये सभी पॉलिसी फर्जी थी। अज्ञात एजेंट द्वारा पीड़ित के साथ 8,95,312/- रुपये की फर्जी पॉलिसी देकर साइबर धोखाधड़ी की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया तथा जिन खातों में पीडित द्वारा धनराशि ट्रान्सफर की गयी थी उन सभी को फ्रीज कराने की व अन्य कार्यवाही की गयी। आज दिनांक 28.05.2025 को थाना साईबर क्राइम द्वारा पीडित के साथ धोखाधडी की गयी 8,95,312/- रूपये की शतप्रतिशत धनराशि को पीडित को वापस कराया गया। आवेदक द्वारा धनराशि की प्राप्ति पर पुलिस की कार्यशाली की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधडी होने पर तत्काल ????1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल ????9454401617 / निकटतम थाने की साइबर हेल्प डेस्क से सम्पर्क करें।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This