[aioseo_breadcrumbs]

*भाजपा कार्यालय में माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन पर संगोष्ठी का आयोजन*

Share This Article

मुज़फ्फरनगर- आज भाजपा कार्यालय गांधीनगर में पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन दर्शन एवं भारतीय संस्कृति में उनके अमिट योगदान को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने पुण्य स्लोका लोकमाता माता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श जीवन, सामाजिक सुधारों तथा उनके प्रशासनिक कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने भी अपने विचार रखते हुए माता अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवनवृत्तांत पर विस्तृत चर्चा की।
इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने की, जबकि संचालन का दायित्व कार्यक्रम संयोजक सुनील दर्शन ने किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में
श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप (अध्यक्ष नगरपालिका), वीरपाल निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक सुरेश तितौरिया, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुरेंद्र देव शर्मा, रूपेंद्र सैनी (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष), प्रदीप सैनी (क्षेत्रीय मंत्री), शरद शर्मा, कविता सैनी,
श्री मोहन तायल, देशबंधु तोमर, तरुण पाल तथा मंडलों के अध्यक्षगण, मंडल प्रभारीगण, पूर्व मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यगण, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस संगोष्ठी के माध्यम से माता अहिल्याबाई होल्कर जी के प्रेरणादायक जीवन से नई पीढ़ी को मार्गदर्शन लेने का सशक्त संदेश दिया गया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This