*थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के अभियोग में वांछित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के अभियोग में वांछित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 15.05.2025 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को बामनहेडी पुल के पास से गिरफ्तार किय गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी बन्दूक मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साईकिल बरामद किये गये है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 10.05.2025 को वादी द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि राजीव मेरे साथ प्रोपर्टी का काम करता था तथा मेने उसे काम से हटा दिया था जिस कारण राजीव मुझसे रंजिश रखने लगा तथा राजीव अपने साथी अभिषेक व अन्य के साथ मेरे घर आया तथा मुझपर लम्बी नाल की बन्दूक से फायर करने लगा जिसमें हम बाल-बाल बचे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 117/2025 धारा 109,351(4),61(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 15.05.2025 को जानलेवा हमले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* अभिषेक उर्फ काला पुत्र राजीव निवासी ग्राम दौलतपुर थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक उर्फ काला उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 117/25 धारा- 109/351(4)/61(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0 20/24 धारा- 307/34 भादवि व 09 ए एक्ट थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0 113/23 धारा- 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0सं0 186/24 धारा-74/351(2) बीएनएस थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
5. मु0अ0सं0 -117/25 धारा 109/351(4)/35 1(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 देशी बन्दूक मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर।
✅ 01 स्पलैण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी 12 बीएन 0735(घटना में प्रयुक्त)
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 सुनील कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* का0 446 आदेश बैसोया थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 2239 किताब सिह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*