*अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, का स्थानान्तरण जनपद लखीमपुर खीरी होने पर उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा सभागार मे इनका विदाई सम्मान समारोह किया गया आयोजित*
*अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, का स्थानान्तरण जनपद लखीमपुर खीरी होने पर उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा सभागार मे इनका विदाई सम्मान समारोह किया गया आयोजित*

मुजफ्फरनगर 13 मई 2025 अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, का स्थानान्तरण जनपद लखीमपुर खीरी होने पर उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा सभागार मे इनका विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विदाई समारोह मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,अपर जिलाधिकारी वित्त एवम् राजस्व गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार यादव,नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप,सहायक आयुक्त स्टाम्प मुजफ्फरनगर वीर सिंहएवम् अन्य अधिकारीगण एवम् समस्त कलक्ट्रेट कर्मचारी एवम् पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यकम मे उपस्थित सभी अधिकारियो एवम् कर्मचारियो द्वारा अपने-अपने सम्बोधन मे नरेन्द्र बहादुर सिंह, द्वारा एक स्वर मे एक ऐसे व्यक्तित्व को विदाई देने के लिए एकत्रित होने, उनके कार्य, सोच और नेतृत्व द्वारा सभी अधिकारी एवम् कर्मचारी को प्रेरित करने, इनके अनुशासन सादगी और कार्यकुशलता से कार्यों को सम्भालने ओर निर्णायक सोच, दूरदर्शिता और जनता के प्रति संवेदनशीलता सभी को याद रहने के वक्तव्य का सम्बोधन करते हुए अपने कार्यकाल मे कठिन से कठिन परिस्थितियो मे भी जिस धैर्य और सूझबूझ से कार्य किया है वह हम सब के लिए एक मिसाल है। श्री सिंह जी के व्यवहारिक ज्ञान, नेतृत्व की क्षमता और सहयोगी स्वभाव ने कार्यस्थल का एक परिवार जैसा बना दिया है।
कार्यकम मे उपस्थित अधिकारियो/कर्मचारियो द्वारा गर्व के साथ कहा गया है कि हमने एक सच्चे मार्गदर्शक और प्रेरक व्यक्तिव्य के साथ काम किया है। कार्यक्रम मे उपस्थित जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपनी शुभकामनाये देते हुए हर पडाव पर इनके लिए सफलता और सम्मान लेकर आने के साथ धन्यवाद करते हुए और सिंह के उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाये दी गयी।
उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष अम्मार हैदर, मनीष शर्मा, सचिव उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट संघ मुजफ्फरनगर द्वारा सफल आयोजन हेतु सभी कर्मचारियो का धन्यवाद अदा कर कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
(मनीष शर्मा)
सचिव उ०प्र० कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा मु०नगर