राष्ट्रीय

*कावड़ यात्रा 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार लिया जा रहा है व्यवस्थाओं का जायजा*

*कावड़ यात्रा 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार लिया जा रहा है व्यवस्थाओं का जायजा*

कावड़ यात्रा 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस‚ प्रशासन की टीम के साथ कावंड मार्ग शिव चौक से नावलटी चौराहा अस्पताल चौराहा से बागोवाली तक भ्रमण करते हुए कावंडियो ⁄ शिवभक्तो के लिए की गयी व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया

*इस पावन पर्व के अवसर पर समस्त शिवभक्तो से आपसी सामंजस्य के साथ शांति व्यवस्था कायंम रखने हेतु आवाहन किया गया–– जिलाधिकारी *

*कावंड यात्रा 2024 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक–चोकबन्द रखने के दृष्टिगत ए०टी०एस० सुरक्षा बल को किया ब्रीफ––––– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक *

शासन के निर्देशानुसार कावड़ यात्रा 2024 को दुर्घटना मुक्त व सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस‚ प्रशासन की टीम के साथ जनपद मुजफ्फरनगर के कावंड मार्ग कावंड मार्ग शिव चौक से नावलटी चौराहा अस्पताल चौराहा से बागोवाली तक भ्रमण करते हुए कांवडियो के लिए की गयी व्यवस्था को परखा गया। भ्रमण के दौरान अधिकारीगण द्वारा समस्त व्यवस्थाओ जैसे – बैरिकेटिंग‚ विद्‍युत ‚ कांवड मार्ग पर साफ–सफाई व अन्य समस्त व्यवस्थाओ को परख सम्बन्धित को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अधिकारीगण द्वारा कावंड मार्ग पर तैनात समस्त कर्मचारियो ⁄ अधिकारियो की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर अधिकारी ⁄ कर्मचारियो को डयूटी के दौरान पूर्ण रूप से अलर्ट रहने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अधिकारीगण द्वारा इस पावन पर्व के अवसर पर समस्त शिवभक्तो से आपसी सामंजस्य के साथ शांति व्यवस्था कायंम रखने हेतु आवाहन किया गया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया‚ अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह‚ पुलिस अधीक्षक नगर सत्य नारायण प्रजापत‚ पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह‚ सहायक पुलिस अधीक्षक ⁄ क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिन्दल‚ क्षेत्राधिकारी भोपा रवि शंकर सहित ए०टी०एस० सुरक्षा बल सहित अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी ⁄ कर्मचारी मौजूद रहे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!