राष्ट्रीय

दुनिया के इस एयरपोर्ट पर नहीं ले जा सकते करी पत्ता, और ये मसाले तो बिल्कुल नहीं, वरना हो जाएगी कड़ी सजा

दुनिया के इस एयरपोर्ट पर नहीं ले जा सकते करी पत्ता, और ये मसाले तो बिल्कुल नहीं, वरना हो जाएगी कड़ी सजा

दुनिया के इस एयरपोर्ट पर नहीं ले जा सकते करी पत्ता, और ये मसाले तो बिल्कुल नहीं, वरना हो जाएगी कड़ी सजा

कुछ दिनों पहले एक खबर ने हर किसी का ध्यान खींचा था। दरअसल, न्यूजीलैंड हवाई अड्डे पर एक भारतीय महिला को करी पत्ता के साथ पकड़ा था, जिसके बाद अधिकारियों ने उस महिला पर 200 डॉलर का जुर्माना लगा दिया।

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर ने तूल पकड़ा, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, ऐसा होता भी क्यों न बात ही कुछ ऐसी थी। दरअसल, हाल ही में एक भारतीय महिला को न्यूजीलैंड एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। इसका कारण केवल 5 रूपए का करी पत्ता था। उस 5 रूपए के करी पत्ते की वजह से उस महिला को न केवल काफी तकलीफ झेलनी पड़ी बल्कि भारी जुर्माना भी चुकाना पड़ा।

दुनिया के इस एयरपोर्ट पर नहीं ले जा सकते करी पत्ता, और ये मसाले तो क्या हुआ ऐसा?बिल्कुल नहीं, वरना हो जाएगी कड़ी सजा

क्या हुआ ऐसा?

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि करी पत्ता भारतीय खाने में स्वाद बढ़ाने के काम आता है। यह न केवल हमारी आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है बल्कि इसके स्वास्थ्य फायदे भी हैं। लेकिन न्यूजीलैंड एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसे गांजा समझ लिया। असल में करी पत्ता देखने में बिल्कुल गांजा जैसा लगता है। बहुत बार ऐसी खबरें भी मिली हैं कि करी पत्ते के नाम पर गांजे की डिलीवरी की जा रही है।
यही एक वजह भी है कि न्यूजीलैंड के सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे गांजा समझकर महिला को हिरासत में ले लिया। महिला की सभी वस्तुओं की अच्छी तरह से जांच की। भारत से लाए गए उसके सामान का सारा ब्यौरा जुटा लिया गया है। लेकिन करी पत्ते के मामले में उस महिला पर 200 न्यूजीलैंड डॉलर यानी भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 10 हजार रुपए का जुर्माना ठोक दिया। खैर, इस महिला के साथ जो हुआ, ऐसा आपके साथ न हो। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी भारत से न्यूजीलैंड की यात्रा कर रहे हैं, तो आप वहां क्या सामान ले जा सकते हैं और क्‍या नहीं।

कुकिंग आइटम

अगर भारत से न्यूजीलैंड की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो आप खाद्य पदार्थों के नाम पर मांस-अंडे, सी फूड, अचार, चावल, दूध, मिश्री, मेवे, काली मिर्च, नमक, तुलसी के पत्ते, पोहा, मसाले, जड़ी-बूटियां, प्रिजर्वेटिव फल और सब्जियां ले जा सकते हैं।

प्लांट प्रोडक्ट में क्या?

अगर भारत से न्यूजीलैंड कुछ पौधों ले जाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको उनकी जानकारी एयरपोर्ट पर देनी होगी। इसमें मंदिरों के फूल-प्रसाद, बांस, बेंत, नारियल, लकड़ी से बनी चीजें और हर्बल दवाएं ही शामिल हैं।

मिठाई और वेफर्स
आप भारत से न्यूजीलैंड मिठाइयां-स्नैक्स और वेफर्स ला सकते हैं। लेकिन आपको न्यूजीलैंड एयरपोर्ट पहुंचकर इसके बारे में जानकारी जरूर देनी होगी। वहीं आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में एनिमल प्रोडक्‍ट ले जाना बहुत ज्यादा रिस्की है। आप पारंपरिक औषधियां-पंख, अंडे, मांस, शहद, सीपियां, सांप की खाल या व्हेल की हड्डी से बने उत्पाद साथ ले जाना चाहते हैं, तो इसकी सूचना ऑथेरिटी को देनी होगी वरना वहां पहुंचकर आप पर भी भारी जुर्माना लग सकता है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!