व्रत त्योहार

Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर हाथों में लगाएं ये 5 तरह की मेहंदी, हर कोई करेगा तारीफ

Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर हाथों में लगाएं ये 5 तरह की मेहंदी, हर कोई करेगा तारीफ

2023: भारत त्योहारों का देश है। यहां हर दिन कुछ न कुछ खास होता है। कुछ ही दिनों में जहां गणपति बप्पा का आगमन होने वाला है, तो वहीं इससे पहले तीज का त्योहार आने वाला है। इस दिन को हरतालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर 2023, सोमवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति और कुंवारी कन्याएं योग्य वर के लिए व्रत रखती हैं। तीज के दिन सजने-संवरने का अपना अलग महत्व होता है।

त्योहार का मौका हो और हाथों पर मेहंदी न रचाई जाए, ऐसा हो मुमकिन ही नहीं है। भारत में हर तीज-त्योहार पर मेहंदी लगाने की मान्यता है। ऐसे में अगर आप भी इस तीज मेहंदी रचाने का मन बना रही हैं और इसके लिए कोई आसान सी डिजाइन खोज रही हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं मेहंदी की कुछ आसान ही डिजाइन के बारे में-

समय के साथ-साथ मेहंदी का ट्रेंड भी बदलता रहता है। बीते कुछ समय से मंडाला आर्ट मेहंदी काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। यह लगाने में बेहद आसान और दिखने में काफी खूबसूरत और आकर्षक होती है। अगर आप भी इस हरतालिका तीज मेहंदी की सिंपल डिजाइन तलाश रहे हैं, तो मंडाला आर्ट ट्राई कर सकते हैं।

तीज के मौके पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है। ऐसे में आप इस मौके पर मेहंदी के लिए शंकर-गौरी वाली डिजाइन लगा सकता है। हाथों पर शंकर और पार्वती वाली मेहंदी न सिर्फ खूबसूरत लगेगी, बल्कि त्योहार के मुताबिक परफेक्ट भी होगी।

अरेबिक मेहंदी काफी लोकप्रिय और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन में से एक है। काफी समय से मेहंदी लर्वस की पसंदीदा बनी हुई है। इसे लगाना भी काफी आसान होता है, लेकिन इसे लगाने के बाद आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

अगर आप शादी के बाद पहली बार तीज बना रही हैं, इस खास मौके पर ब्राइडल मेहंदी लगवा सकती हैं। ब्राइडल मेहंदी आपके पहले तीज को और भी ज्यादा खास बना देगी। इसे लगाने से हाथ पूरे भरे नजर आते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं।

पीपॉक डिजाइ वाली मेहंदी भी काफी पुरानी, लेकिन सदाबहार डिजाइन है। इसे लगाना बेहद आसान है और आप अपनी पसंद के हिसाब से मेहंदी में मोर की आकृति बना सकते हैं। आप चाहें तो मोर पंख बना सकती हैं या फिर पूरे मोर को ही अपने हाथों पर बना सकती हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!