Bollywood

Bhojpuri: क्या अपनों ने ही Khesari Lal Yadav को दे दिया धोखा, क्यों मुश्किलों में पड़ा यह भोजपुरी स्टार

Bhojpuri: क्या अपनों ने ही Khesari Lal Yadav को दे दिया धोखा, क्यों मुश्किलों में पड़ा यह भोजपुरी स्टार

भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के लिए सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट के एक फैसले ने उन्हें काफी निराश कर दिया है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक खेसारी लाल यादव 30 सितंबर 2025 तक ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड किसी अन्य कंपनी के लिए गाना नहीं गा सकते हैं। वाकई यह किसी कलाकार के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है। हालांकि, पूरे मामले को देखें तो कहीं ना कहीं खेसारी लाल यादव के मैनेजर और उनके लेखक पर सवाल उठ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इन्हीं दो लोगों की वजह से खेसारी लाल यादव को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

कोर्ट का फैसला आने के बाद खेसारी लाल यादव सामने आए थे। उन्होंने कहा कि मैं कम पढ़ा लिखा होने की वजह से एग्रीमेंट समझ नहीं पाया और इस पर साइन कर दिया। एग्रीमेंट अंग्रेजी में था। इस दौरान खेसारी लाल यादव ने अपने मैनेजर विवेक सिंह पर कई आरोप लगाए। सवाल उठ रहे हैं कि भले ही खेसारी लाल यादव कम पढ़े लिखे हैं, लेकिन उनके मैनेजर तो कम पढ़े-लिखे नहीं होंगे। क्या उनके मैनेजर ने ऐसा जानबूझकर किया? खेसारी लाल यादव अपने राइटर अखिलेश कश्यप पर भी सवाल उठा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव के करीबियों ने ही उन्हें मुश्किलों में डाल दिया है। जिस पर खेसारी लाल यादव ने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उन्हीं लोगों की वजह से खेसारी को परेशानी में पड़ना पड़ा है।

कोर्ट केस फैसले के बाद खेसारी लाल यादव के करियर में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति शुरू हो सकती है। दरअसल, पूरा मामला 2021 का है। इस दौरान खेसारी लाल यादव ने ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था जिसके तहत उन्हें 200 गाने 30 महीने के अंदर कंपनी के लिए गाने थे। इसके एवज में कंपनी ने खेसारी लाल यादव को 5 करोड रुपए भी दिए थे। हालांकि, खेसारी लाल यादव कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक काम नहीं कर पाए। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया और मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ फैसला सुनाया। अब 2 साल तक खेसारी लाल यादव को सिर्फ ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन कंपनी के लिए ही गाना रिकॉर्ड करना पड़ेगा।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!