राष्ट्रीय

माँ बनीं Ileana D’Cruz, दिया बेटे को जन्म, ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज में रिवील किया चेहरा और नाम

माँ बनीं Ileana D’Cruz, दिया बेटे को जन्म, ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज में रिवील किया चेहरा और नाम

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज माँ बन गई हैं। उन्होंने बीती देर रात अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। अभिनेत्री ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बेटे की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में, उन्होंने अपने बेटे के चेहरे और उसके जन्म की तारीख के साथ उसके नाम का खुलासा किया। इलियाना के बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुई है। लोग जमकर उन्हें बधाईयां देते नजर आ रहे हैं।

1 अगस्त को दिया था बेटे को जन्म
इलियाना डिक्रूज ने 1 अगस्त को अपने बेटे को जन्म दिया था। हालाँकि, इस बात की जानकारी बीती रात उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। अभिनेत्री ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनका बीटा सोता हुआ नजर आ रहा है। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी। तस्वीर में, बेटे के चेहरे के अलावा उसके जन्म की तारीख और नाम भी लिखा हुआ है। अभिनेत्री ने अपने बेटे का नाम ‘कोआ फीनिक्स डोलन’ (Koa Phoenix Dolan) रखा है। बेटे की प्यारी सी तस्वीर के साथ इलियाना ने कैप्शन में एक स्पेशल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं। दिल भर आया है।’

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!