प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय गांधीनगर की बहनों द्वारा रक्षाबंधन के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय गांधीनगर की बहनों द्वारा रक्षाबंधन के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय गांधीनगर की बहनों द्वारा आने वाले रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के पदाधिकारियों को आमंत्रित कर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सम्मानित किया गया,एव कहा कि व्यापार संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सदैव आम व्यापारी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा बबीता दीदी एवं रेनू दीदी को बुके भेंट कर एव डी पी एम सरदार बलजीत सिंह,सुनील वर्मा,अखिलेश शर्मा द्वारा राकेश दीदी एवं बबली दीदी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि आज ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बहनों द्वारा व्यापार संगठन के पदाधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर सम्मानित किया गया है व्यापारी हमेशा सबके सम्मान के लिए आवाज उठाता रहा है आज हम प्रण लेते हैं कि अपनी इन बहनों के सम्मान के लिए हम सदैव अग्रसर रहेंगे
इस अवसर पर आश्रम के तरुण भाई जी,ओमबीर भाई जी,सचिन भाई जी, नितिन भाई जी,वैभव भाई जी को भी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।।