राष्ट्रीय

West Bengal: ‘BJP की फैक्ट फाइंडिंग समिति अपने कार्यकर्ताओं से मिल रही’, अभिषेक बनर्जी बोले- बंगाल में लोकतंत्र है

West Bengal: 'BJP की फैक्ट फाइंडिंग समिति अपने कार्यकर्ताओं से मिल रही', अभिषेक बनर्जी बोले- बंगाल में लोकतंत्र है

पश्चिम बंगाल को लेकर राजनीतिक जबरदस्त तरीके से जारी रहती है। हाल में संपन्न ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। हालांकि, भाजपा ने पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का आरोप लगाया पंचायत चुनाव के दौरान कई लोगों की मौत भी हुई है। इसको लेकर भाजपा ने एक फैक्ट फाइंडिंग टीम बनाई है जिसका नेतृत्व पार्टी सांसद रविशंकर प्रसाद कर रहे हैं। इन दिनों वह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान भाजपा ममता बनर्जी सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साध रही है। इन सबके बीच आज तृणमूल कांग्रेस की ओर से पलटवार किया क्या है।

बंगाल में लोकतंत्र
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 6 महीने पहले बिहार में भाजपा का शासन था। तो क्या वह रविशंकर प्रसाद यह कहना चाह रहे हैं कि राज्य सरकार में रहने के बावजूद भाजपा इतने साल असफल रही। उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, वह अपने कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि बंगाल में लोकतंत्र है। उन्होंने सवाल किया कि क्या फैक्ट फाइंडिंग समिति उत्तर प्रदेश जा सकती है? क्या उन्हें अनुमति दी जाएगी? उन्हें हवाईअड्डा छोड़ने तक की अनुमति नहीं मिलेगी।

BJP के लोगों को सुरक्षा
अभिषेक बनर्जी ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि इन(BJP) लोगों को कलकत्ता हाई कोर्ट ने सुरक्षा दी है। इन्हें पता है कि ये जो चाहे वो बोल सकते हैं क्योंकि इन्हें कोर्ट से सुरक्षा मिली हुई है…सुकांता मजूमदार ने 7 दिन पहले बोला कि यहां भी एनकाउंटर होगा। उन्होंने सवाल किया कि किसी और पार्टी का नेता क्या ऐसा बोल सकता है? ऐसा बोलने पर क्या उसे सुरक्षा मिलेगी? लेकिन भाजपा के लोगों को सुरक्षा मिलेगी। भाजपा जिस तरह संविधान का उल्लंघन कर एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है उसके खिलाफ हमारी लड़ाई है। लोग बोलते हैं कि यह लड़ाई मोदी के खिलाफ है, लेकिन यह लड़ाई मोदी के खिलाफ नहीं उनकी विचारधारा के खिलाफ है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!