अंतर्राष्ट्रीय

Europe में फैलने लगी फ्रांस के दंगे की आग, स्विट्जरलैंड के दुकानों पर पथराव, हिरासत में लिए गए 6 लोग

Europe में फैलने लगी फ्रांस के दंगे की आग, स्विट्जरलैंड के दुकानों पर पथराव, हिरासत में लिए गए 6 लोग

फ्रांस के दंगों की आंच अब यूरोप के अन्य देशों में भी फैलने लगी है। स्विट्जरलैंड में भी प्रदर्शन होने शुरू हो गए हैं। स्विट्जरलैंड के एक इलाके में दुकानों पर पथराव किया गया। पुलिस ने इस मामले में छह नाबालिगों को हिरासत में लिया है। स्विस शहर लॉज़ेन में फ़्रांस-प्रेरित हिंसा तब भड़क उठी जब सौ से अधिक युवाओं ने शहर दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लॉज़ेन में पत्थर फेंके गए और शो विंडो को तोड़ दिया गया, विशेष रूप से एक स्नीकर स्टोर प्रभावित हुआ। पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं और स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस में हिसा को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अपील के बाद लोग जमा हुए थे।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में छह नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। जिनकी उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। उनमें से तीन लड़कियां और तीन लड़के हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उनके पास पुर्तगाल, सोमालिया, बोरिनया, स्विजरलैंज, जॉर्जिया और सर्बिया की नागरिकता है। पुलिस ने बताया कि उसने एक 24 वर्षीय स्विजरलैंड के नागरिक को भी हिरासत में लिया गया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!