राष्ट्रीय

Arunachal Pradesh: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Arunachal Pradesh: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ईटानगर, 25 जून अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु पोसवाल ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि 22 जून को पश्चिमी सियांग जिले में दो लोगों ने 13 वर्षीय एक लड़की का अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।’’

पोसवाल ने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। आलो महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!