राष्ट्रीय

Karnataka Election: मतगणना के बीच हनुमान की शरण में प्रियंका गांधी वाड्रा

Karnataka Election: मतगणना के बीच हनुमान की शरण में प्रियंका गांधी वाड्रा

Karnataka Election: मतगणना के बीच हनुमान की शरण में प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस राज्य में बीजेपी से सत्ता छीनने की कोशिश में लगी है और इसमें शुरुआती रूझानों के अनुसार काफी हद तक कामयाब भी नजर आ रही है। कांग्रेस 118 सीटों पर आगे थी, रुझानों ने दिखाया। भगवा पार्टी, राज्य में 34 साल पुरानी सत्ता विरोधी लहर को तोड़ने की उम्मीद कर रही थी, हालांकि वो अभी 72 सीटों पर आगे चल रही थी। इस बीच, जद (एस) 26 सीटों पर आगे चल रही है, जिसके किंगमेकर होने की संभावना जताई जा रही थी। कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली और हनुमान चालिसा का मुद्दा छाया रहा। अब चुनाव परिणाम के दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हनुमान जी की शरण में नजर आईं।

हुबली-धारवाड़ पर क्या है जगदीश शेट्टार का हाल?
मतगणना के बीच प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के शिमला में ऐतिहासिक जाखू हनुमान मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। कांग्रेस ने ट्विट करते हुए लिखा कि आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला स्थित प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके साथ ही उनका फोटो भी ट्वीट किया गया। इधर, कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 जीत के लिए कांग्रेस समर्थकों द्वारा पार्टी मुख्यालय के बाहर हवन किए जाने की भी खबर है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!