सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम 96% व 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा 99%, सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएं
सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम 96% व 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा 99%, सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएं

आज दिनांक 12 मई 2023 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वी और 12वी की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिये हैं। परीक्षा परिणाम देखकर सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कॉमर्स स्ट्रीम का परीक्षा परिणाम 100% रहा। 12वीं कक्षा के 30% छात्रों ने 80% और 10वीं कक्षा के 25% बच्चों ने 80% के ऊपर अंक प्राप्त करके विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान अक्षिता ने 95%, द्वितीय स्थान प्रणव ने 93% व तृतीय स्थान हिमांशी ने 91% और 10वीं कक्षा में प्रथम स्थान अंश राठी ने 92%, द्वितीय स्थान वैभव 91%, व तृतीय स्थान सौम्या 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया।
इनके अलावा 12वीं कक्षा में नित्या 90%, वंश शर्मा 89%, तनु 89%, हरमायनी 88%, राधिका 87%,वंश राठी 86%, यश सैनी 85%, काजल 83%, जय 81%, देवांश 81%, श्रेया 81% व 10वीं कक्षा में भाविश 89%, शुभ 88%, आस्था 87%, श्रेया D/O शशिकांत 86% ,कार्तिक बालियान 86% ,बसंत 85 %, श्रेया D/O विनोद 84%, कार्तिक सैनी 81%, दिव्यांश S/O राहुल 81% , अर्जुन 80% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री संदीप कुमार मलिक ने सभी छात्र-छात्राओं को अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी