राष्ट्रीय

Naveen Ul Haq नहीं आ रहे अपनी हरकतों से बाज, विराट के आउट होने पर ऐसे मनाया जश्न

Naveen Ul Haq नहीं आ रहे अपनी हरकतों से बाज, विराट के आउट होने पर ऐसे मनाया जश्न

Naveen Ul Haq नहीं आ रहे अपनी हरकतों से बाज, विराट के आउट होने पर ऐसे मनाया जश्न
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कई खिलाड़ियों के बीच मैदान में बहस हुई है। ऐसी ही एक बहस एक मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी नवीन उल हक के बीच हुई थी। इस लड़ाई ने काफी दिनों तक सुर्खियां बटोरी थी जो अब भी जारी है।

इसका ताजा उदाहरण नौ मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए धमाकेदार मुकाबले में देखने को मिला। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार जीत हासिल की। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलने वाले अफगानिस्तान के ऑलराउंडर नवीन उल हक ने ऐसा कमेंट किया है जिससे साफ है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़वाहट कम नहीं हुई है।

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाड़ी नवीन उल हक ने इसी बीच ऐसा पोस्ट किया है जिससे ये चर्चा होने लगी है कि विराट कोहली के साथ उनका विवाद अब भी जारी है। दरअसल मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में जैसे ही विराट कोहली आउट हुए वैसे ही नवीन उल हक ने इंस्टा स्टोरी शेयर की। इस इंस्टा स्टोरी में उन्होंने दिखाया की वो आम खा रहे है। उन्होंने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हो रहे मैच की फोटो शेयर की है। इस फोटो में मुंबई इंडियंस के पीयूष चावला दिख रहे हैं, जिसके बाद फैंस ने अनुमान लगाया कि वो मुंबई को सपोर्ट कर रहे है।

उन्होंने एक और स्टोरी पर लिखा कि ‘दूसरा राउंड इन आमों के साथ..’ नवीन ने ऐसा इंस्टा स्टोरी शेयर किया। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की फोटो शेयर कर उन्होंने साफ कर दिया कि वो मुंबई इंडियंस की टीम को सपोर्ट कर रहे थे ना कि विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को जिसके साथ उनका हाल ही में झगड़ा हुआ था। बता दें कि विराट कोहली इस मुकाबले में कोई खास कमाल नहीं कर सके थे और महज एक रन बनाकर ही आउट हो गए थे। माना जा रहा है कि नवीन विराट की इस पारी को देखकर ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!