BTS ऑस्कर तस्वीरें शेयर करने से लेकर हेट पेज को फॉलो करने तक…. क्या Alia Bhatt से जलती है Deepika Padukone
BTS ऑस्कर तस्वीरें शेयर करने से लेकर हेट पेज को फॉलो करने तक.... क्या Alia Bhatt से जलती है Deepika Padukone

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने हाल ही के सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले अपने ऑस्कर डेब्यू की कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की थी। दीपिका ने ये तस्वीरें आलिया भट्ट के मेट गाला 2023 के ठीक बाद में शेयर की, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं। लोग अभिनेत्री की तस्वीरें शेयर करने की टाइमिंग पर सवाल उठा रहे हैं। इसी वजह से दीपिका को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स ने अभिनेत्री को इनसिक्योर और जलनेवाली का टैग तक दे दिया। बता दें, अभिनेत्री के चाहनेवाले उनका बचाव करते नजर आ रहे हैं।
आलिया के खिलाफ लिखने वाले को दीपिका कर रही थी फॉलो
ऑस्कर डेब्यू की बीटीएस तस्वीरों के विवाद के बीच दीपिका एक और लफड़े में फंस गईं। दरअसल, अभिनेत्री ट्विटर पर आलिया भट्ट के खिलाफ लिखने वाले एक पेज को फॉलो कर रही थी। ‘instajustice13’ नाम के ट्विटर हैंडल ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दीपिका उसे फॉलो करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही अभिनेत्री ने पेज को अनफॉलो कर दिया। इस हरकत की वजह से भी दीपिका सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही है।