राष्ट्रीय

Karnataka Elections : कांग्रेस पर PM Modi का कड़ा प्रहार, कहा- वो मेरी तुलना सांप से कर वोट मांग रहे है

Karnataka Elections : कांग्रेस पर PM Modi का कड़ा प्रहार, कहा- वो मेरी तुलना सांप से कर वोट मांग रहे है

Karnataka Elections : कांग्रेस पर PM Modi का कड़ा प्रहार, कहा- वो मेरी तुलना सांप से कर वोट मांग रहे है
कर्नाटक में होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर शोर से प्रचार किया है। उन्होंने कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन कोलार में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। नतीजे 13 मई को आएंगे। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मदोी ने कहा कि आज की भीड़ को देखकर कांग्रेस और जेडीएस की नींद उड़ जाएगी। दोनों पक्ष विकास की प्रक्रिया में सबसे बड़ी बाधा बनकर आए है। हमें कर्नाटक में लोगों को कांग्रेस और जेडीएस की भ्रष्ट सरकार से मुक्त करना है।

उन्होंने कहा कि जो सरकारें अस्थिर होती हैं उनके पास विजन होना संभव नहीं है। कांग्रेस ने जब शासन किया तब दुनिया को भारत से कोई उम्मीद नहीं थी। मगर बीजेपी के सत्ता में आने के बाद भारत को उज्जवल स्थान के तौर पर देखा जाने लगा है। कर्नाटक में बीजेपी को चुनने का फैसला किया है। राज्य में लगातार विकास के लिए डबल इंजन की सरकार का होना जरुरी है। कांग्रेस के पास पुराना और कमजोर इंजन है, जो राज्य की प्रगति के लिए कभी काम नहीं आ सकता है।

उन्होंने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस पार्टी राज्य के विकास में सबसे बड़ा अवरोध है। वो दोनों अकेले खेलें या टीम बनाकर, मगर कर्नाटक की जनता उन्हें सत्ता की चाबी नहीं सौंपेगी। कर्नाटक में अब 5 वर्षों के लिए ही विधायक का चुनाव नहीं करना है बल्कि जनता को आगामी 25 वर्षों का रोडमैप भी तैयार करना है ताकि विकास की राह आसान हो सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने झूठी गारंटियों का पुलिंदा खोलकर बैठ गई है। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वो जनता से किया वादा पूरा नहीं करती है। पार्टी कई अधूरा गारंटियों के साथ फिर चुनाव में उतर रही है। कर्नाटक में भी पार्टी ने कई झूठे वादे किए है। वहीं भाजपा की सरकार ने अपने किए हर वादे को पूरा किया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!