JEE Mains Session 2 Results 2023: क्या आज घोषित होगा जेईई मेंस सेशन टू का रिजल्ट, यहां पाएं अपडेट
JEE Mains Session 2 Results 2023: क्या आज घोषित होगा जेईई मेंस सेशन टू का रिजल्ट, यहां पाएं अपडेट

JEE Mains Session 2 Results 2023: क्या आज घोषित होगा जेईई मेंस सेशन टू का रिजल्ट, यहां पाएं अपडेट
JEE Mains Session 2 Results 2023: जेईई मेंस सेशन 2 रिजल्ट आज हो सकते हैं रिलीज
JEE Mains Session 2 Results 2023 एनटीए जेईई मेन सत्र 2 के परिणामों के साथ कटऑफ 2023 और टॉपर्स सूची भी jeemain.nta.nic.in पर घोषित की जाएगी। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2023 घोषित करने के बाद 17 तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 2023 आयोजित की जाएगी।
एजुकेशन डेस्क। JEE Mains Session 2 Results 2023: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम सेशन 2 (Joint Entrance Examination Main,JEE Main 2023 session 2 results) रिजल्ट आज जारी होने की संभावना है। एनटीए आज, 27 अप्रैल, 2023 को पेपर 1- बीई, बीटेक और पेपर 2- बी आर्क और प्लानिंग के नतीजों का एलान कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह उम्मीद जताई जा रही है।
Unibots.in
CBSE Board Result 2023: न हो कंफ्यूज, सीबीएसई रिजल्ट मई या जून में कब होंगे जारी, हर डिटेल जानें यहां
यह भी पढ़ें
एनटीए जेईई मेन सत्र 2 के परिणामों के साथ कटऑफ 2023 और टॉपर्स सूची भी jeemain.nta.nic.in पर घोषित की जाएगी। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2023 घोषित करने के बाद, 17 तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 2023 आयोजित की जाएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 24 अप्रैल, 2023 को जेईई मेन 2023 फाइनल आंसर की जारी की थी। सब्जेक्ट पैनल द्वारा उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद एनटीए द्वारा अपलोड की गई फाइनल आंसर की के आधार पर जेईई मेन का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। वहीं, 19 अप्रैल को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इसके लिए उम्मीदवारों को 21 अप्रैल तक चुनौती देने की अनुमति दी गई थी। वहीं, अब नतीजों का एलान होना है।
जनवरी सेशन का रिजल्ट फरवरी में हुआ था घोषित
एनटीए द्वारा पहले सेशन के नतीजों की घोषणा 7 फरवरी 2023 को की गई थी। पहले सत्र की परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल को किया गया था।