अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

NATO की तरह ही यूरोपीय संघ का तेजी से सैन्यीकरण हो रहा : रूस के विदेश मंत्री लावरोव

NATO की तरह ही यूरोपीय संघ का तेजी से सैन्यीकरण हो रहा : रूस के विदेश मंत्री लावरोव

NATO की तरह ही यूरोपीय संघ का तेजी से सैन्यीकरण हो रहा : रूस के विदेश मंत्री लावरोव
संयुक्त राष्ट्र। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आगाह किया है कि नाटो की तरह ही यूरोपीय संघ का तेजी से सैन्यीकरण हो रहा है और वह रूस को रोकने के अपने लक्ष्य को लेकर आक्रमक है। उन्होंने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि अब यूरोपीय संघ, नाटो की तरह हो गया है। अब दोनों में बहुत कम अंतर रह गया है। लावरोव ने कहा कि उन्होंने (यूरोपीय संघ और नाटो ने) हाल ही में एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत 31-सदस्यीय नाटो सैन्य गठबंधन, 27-सदस्यीय यूरोपीय संघ के राजनीतिक और आर्थिक संगठन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

रूस के विदेश मंत्री, 19 जनवरी को यूरोपीय संघ और नाटो के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी का उल्लेख कर रहे थे। इस साझेदारी में यूरोपीय संघ और नाटो दोनों ने पिछले साल 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए आक्रमण को यूरोपीय-अटलांटिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया था।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!