Operation Kaveri: नेवी शिप, एयरफोर्स के विमान… जोरों पर है ऑपरेशन कावेरी, सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था सऊदी अरब पहुंचा
Operation Kaveri: नेवी शिप, एयरफोर्स के विमान... जोरों पर है ऑपरेशन कावेरी, सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था सऊदी अरब पहुंचा

भारत से 5 हजार किलोमीटर दूर सूडान है, जहां सत्ता पर कब्जे के लिए सेना और अद्धसैनिक बलों के बीच युद्ध चल रहा है। गृह युद्ध वाले सूडान में करीब 4 हजार भारतीय फंसे हुए हैं। सूडान से 286 भारतीय नागरिकों को जलमार्ग से वापस लाया गया, भारतीय वायु सेना के निकासी के पहले बैच में 121 नागरिकों को निकाला गया, और दूसरे बैच में 135 भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया। भारत ने सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया था सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल के बीच सत्ता संघर्ष चल रहा है।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के मुताबिक, 15 अप्रैल से अब तक कम से कम 459 लोग मारे गए हैं और 4,000 से ज्यादा घायल हुए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर के अनुसार, पहले सी130जे विमान के माध्यम से 121 नागरिकों को और दूसरे विमान से 135 लोगों को बाहर निकाला गया। भारत ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है ताकि सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने में सुविधा हो सके। ज्ञात हो कि सूडान में करीब 3000 भारतीयों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
पीएम मोदी ने कोच्चि में युवम कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा था कि सूडान में गृहयुद्ध के कारण हमारे कई लोग वहां फंस गए हैं। इसलिए हमने उन्हें सुरक्षित लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इसकी निगरानी केरल के बेटे कर रहे हैं और हमारी सरकार के मंत्री मुरलीधरन।”इस बीच, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन सूडान में बचाव प्रयासों की निगरानी के लिए जेद्दा के लिए रवाना होंगे।