राष्ट्रीय

Bihar: बदमाशों ने बैंक में दो सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर 13 लाख रुपये लूट लिये

Bihar: बदमाशों ने बैंक में दो सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर 13 लाख रुपये लूट लिये

पटना। बिहार के सारण जिले में बृहस्पतिवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक सरकारी बैंक की शाखा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी और 13.28 लाख रुपये लूट लिये। यह जानकारी पुलिस ने दी। मृतकों की पहचान गणेश शाह और रामनरेश राय के रूप में की गई है।

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘पांच अज्ञात व्यक्ति दोपहर 12.30 बजे के आसपास बैंक में दाखिल हुए। सुरक्षा गार्ड ने विरोध किया तो उन पर गोली चला दी। दोनों गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई।’’ पुलिस ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज संगाल रही है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!