राष्ट्रीय

Tripura में गर्जे अमित शाह, कहा- विपक्ष में बीजेपी का डर, विरोधियों में चल रहा इलू-इलू

Tripura में गर्जे अमित शाह, कहा- विपक्ष में बीजेपी का डर, विरोधियों में चल रहा इलू-इलू

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के चांदीपुर में हुई रैली के दौरान कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है। अमित शाह की रैली के दौरान उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में अब भाजपा सरकार द्वारा किए गाए काम का असर दिखने लगा है। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अब राज्य में वाम दल और कांग्रेस डरे हुए है। इस रैली के दौरान अमित शाह विपक्ष पर जमकर बरसे।

वाम-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना

उन्होंने वाम संगठनों और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वाम और कांग्रेस में गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन के होते ही वाम दलों ने स्वीकार किया की भाजपा के साथ उनका मुकाबला अकेले नहीं हो सकता है। वहीं कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को कम्युनिस्टों ने कई वर्षों में मौत के घाट उतारा है। उन्हीं वाम दलों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी इलू-इलू कर रही है। कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने त्रिपुरा के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा के शासन में त्रिपुरा में विकास हुआ। हमने सबके विकास के लिए काम किया।

उन्होंने आदिवासियों का जिक्र करते हुए कहा कि त्रिपुरा में लंबे समय तक उनके साथ धोखा हुआ। आदिवासियों को आगे भी लेफ्ट पार्टियां धोखाधड़ी का शिकार बनाना चाहती है इसलिए मुख्यमंत्री के तौर पर आदिवासी नेता को पेश किया है। बता दें कि त्रिपुरा में अपने संबोधन से पहले अमित शाह ने सुंदरी देवी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

बता दें कि अमित शाह का एक सप्ताह में ये त्रिपुरा का दूसरा दौरा है। इससे पहले छह फरवरी को वो दक्षिण त्रिपुरा के खोवाई और संतिरबाजार जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करने पहुंचे थे। उस दौरान भी उन्होंने वाम-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!